Monday, 9 December 2019

कुण्डलिया

कुण्डलिया
जागो अब रजनी गयी,भर लो मन में जोश।
आलस को तुम मात दो,मत खोवो तुम होश।।
मत खोवो तुम होश, समय की कर रखवारी।
नहीं रहे लाचार, फले जीवन की क्यारी।।
मान लता की बात,नहीं श्रम से तुम भागो।
यही समय है चेत,सुबह अब तुम नित जागो।।

कुण्डलिया

कुण्डलिया
आँखे मन का आइना, सबसे सुंदर अंग।
आँखे सब कुछ बोलती,भरती यही उमंग।।
भरती यही उमंग हमे दुनिया दिखलाती।
जब भी करती बात मौन वाणी हो जाती।।
नयनन प्रेम समाय हिया में हरदम राखे।
जब हो मन में पीर नीर भर ले तब आंखे।।

कुण्डलिया

कुण्डलिया

गोरी बाट निरख रही,कर सोलह श्रृंगार।
मिलन चाह उपजे हिया,कब होगा दीदार।।
कब होगा दीदार,चाँद तुम जल्दी आना।
पिया मिलन की आस,देर तुम नहीं लगाना।
सात जनम हो साथ,करू विनती कर जोरी।
लता कहे हर बार,बनूं साजन की गोरी।

जय माँ शारदे

हे माँ नव उत्थान दो, नव गति, नव लय तान।
लता करे नित आरती,उर में उपजे ज्ञान।।

अभिमान पर दोहा

रुके राह अज्ञान की,बने सभी विद्वान।
प्रेम ज्योति ऐसी जले,मिट जाये अभिमान।।

प्रदूषण पर दोहा

वायु प्रदूषण हो रहा,फैल रहा है रोग।
झेल रहा है फेफड़ा,किससे कहे वियोग।।

कुण्डलिया

कुण्डलिया
*********
लाली छाई गगन में,दिनकर किरणें संग।
सजी घाट पर आरती,मन भावन है रंग।।
मन भावन है रंग,नैन सूरज जब खोले।
हुई सुहानी भोर,पवन शीतल फिर डोले।
सभी खड़े कर जोर,आरती की ले थाली।
कंचन देती अर्घ,देख सूरज की लाली।।

जय श्री राम

वन वन भटके राम
*******************
ऐसे सुत श्री राम थे,नहीं लिए सुख धाम।
आज्ञा का पालन किये,वन वन भटके राम।।
सीता जी की खोज में,वन वन भटके राम।
रावण का संहार कर,लौटे अपने धाम।।

दोहा

धन- दौलत दिन चार के,मत करना अभिमान।
अपने सद व्यवहार को,सच्ची दौलत मान।।

कुण्डलिया

कुण्डलिया
ऐसे भी कुछ जगत में,जो मतलब से साथ।
डूबी नैया देख के,छुड़ा लिया है हाथ।।
छुड़ा लिया है हाथ,साथ वो नहीं निभाते।
दुख में जो दे साथ,वही साथी कहलाते।
कोई सच्चा मीत, बताओ परखू कैसे।
हरपल दे जो साथ,मीत ढूंढू में ऐसे।

कुण्डलिया

कुण्डलिया
तुलसी आँगन में जहाँ, बनते बिगड़े काम।
सेवन करते पात का,नहीं रोग फिर धाम।।
नहीं रोग फिर धाम,सदा रहती खुशहाली।
औषधि से भरपूर,रहे इसकी हरियाली।
आँगन तुलसी देख,हिया कंचन की हुलसी।
देती नित जलधार,वृक्ष औषधि है तुलसी।

कुण्डलिया

कुण्डलिया
मानव तन हमको मिला,करने को कुछ काम।
कर्मयोग निष्काम हो,होगा जग में नाम।।
होगा जग में नाम,मान सम्मान मिलेगा।
सदा करो सत्कर्म,खुशी का दीप जलेगा।
करना नहीं कुकर्म,नहीं बनना तुम दानव।
यही लता की सीख, नेक बनना तुम मानव।

कुछ दोहे

प्रदत्त विषय-लेखनी, गुणगान,कविता चोर
************************
1-विनती सुन माँ शारदे,करती मैं गुणगान।
नवल सृजन करती रहूँ, ऐसा दो वरदान।।
2-सही लेखनी खुद करे,सच की थामे डोर।
सुनने को गुणगान वो,बनते कविता चोर।।
3-तुम झूठा गुणगान सुन,मत हो भाव विभोर।
सफल करो खुद लेखनी,बनो न कविता चोर।।

दोहा गजल

दोहा गजल 

1-सस्ता होता आदमी,महँगा है बाजार।
अब ऐसे हालात में,कैसे हो त्योहार।
2-मरी पड़ी संवेदना,नहीं रहा जज्बात,
बात बात पर हो गयी,बहुत बड़ी तकरार।
3-मानव मन दूषित हुआ,चलता गिरगिट चाल,
भरा छलावा आजकल,ये कैसा संसार।
4-हिंसा दहशत फूट है,रहती धुँधली शाम,
भटक रही इंसानियत,नहीं नेक किरदार।
5-जीवन ये अनमोल है,तोल न कौड़ी भाव,
नहीं करो अभिमान तुम,अपने मद को मार।

चौपाई छंद-सरस्वती वंदना

सरस्वती वंदना
चौपाई छंद
***********
कर जोरी विनती मैं करती।
जग के दुख तू माता हरती।।
सकल विघ्न माँ हरती रहना।
सबके मन को निर्मल करना।।

सबके हिय में उपजे अब सुख।
निकट किसी के आवे ना दुख।।
सुख समृद्धि सम्मान मिले माँ।
नित जीवन में खुशी मिले माँ।।

कृपा आपकी जो मिल जाती।
तभी छंद कुछ मैं लिख पाती।।
लय छन्दों का ज्ञान करा दो।
जन जीवन में ज्योति जगा दो।।

दिव्य रूप माँ ज्ञानदायनी।
तिमिर मिटाओ हंस वाहिनी।।
बुद्धिहीन अब नहीं रहूँ मैं।
भावों का विस्तार करू मैं।।


बालश्रम पर कुछ दोहे

1-बचपन से ये दूर है,बन बैठे मजदूर।
लाचारी ये पेट की,करती हैं मजबूर।।
2-जिन हाथों में चाहिए,पुस्तक कलम दवात।
वो गारो में सन रहा,कैसे ये हालात।।
3-होते ईश स्वरूप जो,क्यो इतने मजबूर।
श्रम शोषण से ये बचे,नहीं बने मजदूर।।

गंगा पर दोहे

गंगा
******
1-गंगा, यमुना,सरस्वती,तेरा पावन धाम।
करू अर्चना आपकी,मैं तो सुबहो शाम।।
2-गंगा जीवनदायिनी,सकल जगत की मात।
दृश्य मनोरम जब मिले ;सूरज,नदी प्रभात।।
3-गंगा जल अमृत(अमरित)बने,जन जन की ये आस।
मिलकर रोके गंदगी,मन में ले विश्वास।।

मन का मीत

23/11/2019
शनिवार
कुण्डलिया

मेरा सच्चा प्यार है,मेरे मन का मीत।
सात जनम का साथ है,बनी रहे ये प्रीत।।
बनी रहे ये प्रीत,बहे सुख की अब नदियां।
कदम पड़े जिस राह,खिले फूलों की कलियां।
तुमसे ही अब नेह, हृदय में रहे बसेरा।
यही प्रेम संदेश,सदा रहना तू मेरा।

किताब पर दोहा

किताब
अक्षर अक्षर जोड़ कर,सुंदर सजी किताब।
दूर करे अज्ञानता,पूरे कर दे ख्वाब।।

किस्मत पर दोहा