Tuesday 10 December 2019

कुण्डलिया


कुण्डलिया
***********
रवि का सब अर्चन करे,छठ पूजा सत्कार।
यह प्रकाश का पुंज हैं,महिमा अपरंपार।।
महिमा अपरंपार,मिले सुख शान्ति समृद्धि।
छठ पावन त्योहार,दिलाये रिद्धि औ सिद्धि।
कहे लता कर जोर,बहुत सुंदर लगती छवि।
ऊर्जा का संचार,करे जन जन में ये रवि।

No comments:

Post a Comment